प्रॉपर्टी पर गड़ाई नजर, ससुराल पक्ष दे रहा प्रताडऩा

जबलपुर: गोरखपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के माता-पिता की प्रॉपर्टी पर ससुराल पक्ष नजर गड़ाते हुए प्रॉपर्टी की मांग कर उसे प्रताडि़त कर रहे है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति, सास, ससुर एवं जेठ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक श्रीमति सलूजा पटेल (सलूजा वर्मा) 29 वर्ष निवासी साईं विहार कालोनी रामपुर छापर गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका विवाह अभिषेक वर्मा 34 वर्ष निवासी जोगनी नगर शंकर जी के मंदिर के पास रामपुर थाना गोरखपुर से 26 फरवरी 2020 को हुई थी।

ससुराल पक्ष अनाप सनाप कहते है मारपीट करते हुए दहेज में उसके माता पिता की प्रोपर्टी नाम कराने के लिये कहते हैं। मारपीट कर घर से निकाल दिया और बोले कि अगर इस घर में रहना है अपने मां पिता की संपत्ति ले कर आना। तभी से अपने मायके रामपुर छापर साईं विहार कालोनी में रह रही है।

Next Post

पंडित मिश्रा की टिप्पणी पर कायस्थ महासभा का विरोध, सार्वजनिक माफी मांगे

Tue Jun 17 , 2025
आष्टा.महाराष्ट्र में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा कथा के दौरान भगवान श्री चित्रगुप्त के संदर्भ में की गई अमर्यादित व आपत्तिजनक टिप्पणी पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने कड़ा विरोध दर्ज किया है. महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह एवं राष्ट्रीय महामंत्री अजय श्रीवास्तव नीलू ने […]

You May Like