जबलपुर: मोहर्रम पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए हनुमानताल थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च हनुमानताल थाने से प्रारम्भ होकर, घोडा नक्कास, मिलौनीगंज, मछली मार्केट, नालबंद मोहल्ला, चारखम्बा, बहोराबाग, कसाई मण्डी, भानतलैया, से वापस हनुमानताल पर समाप्त हुआ। एसपी सम्पत उपाध्याय ने कहा कि निकाले गये फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा मोहर्रम पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना है।
संस्कारधानीवासियो की सुरक्षा के लिये जबलपुर पुलिस सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों के द्वारा यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जायेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा। फ्लैग मार्च अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर सुनील नेमा, थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश पाण्डे, थाना प्रभारी हनुमानताल धीरज राज एवं थाना प्रभारी घमापुर श्रीमति प्रतीक्षा मार्को थाने के बल के साथ व क्यूआरएफ का बल उपस्थित था।
