वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय केन्द्र सरकार की हिन्दी सलाहाकार समिति के सदस्य नियुक्त

ग्वालियर। भारत सरकार के उत्तर पूर्वी विकास मंत्रालय द्वारा 25 सदस्यी हिन्दी सलाहकार समिति का पुर्नगठन किया गया है। उक्त समिति में मध्यप्रदेश से वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं समाजसेवी डॉ. केशव पाण्डेय को सदस्य नामित किया गया है। मंत्रालय द्वारा गठित समिति का कार्य राजभाषा विभाग द्वारा सरकारी कामकाज के लिए हिन्दी के प्रगामी प्रयोग के सम्बंध में निर्धारित नीतियों को उत्तर पूर्वी विकास मंत्रालय में लागू करवाने के बारे में सलाह देना होगा। समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा, समिति के अध्यक्ष उत्तर पूर्वी विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं उपाध्यक्ष उत्तर पूर्वी विकास राज्य मंत्री सुकान्त मजूमदार होगे।

ज्ञात रहे वर्ष 2012 में डॉ. केशव पाण्डेय पूर्व में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा गठित हिन्दी सलाहकार समिति में भी सदस्य रह चुके है। उक्त मनोनयन पर डॉ. पाण्डेय ने समिति के अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है।

Next Post

नर्दापुरम पिकल बॉल संगठन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कैंप 16 से

Sat Jan 10 , 2026
नर्मदापुरम। नर्दापुरम पिकल बॉल संगठन द्वारा 16, 17 और 18 जनवरी को एलजी कॉलोनी पिकल बॉल ग्राउंड पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में ऑल इंडिया पिकल बॉल संगठन के मुख्य कोच भूपेंद्र पोल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। कैंप की तैयारियों को लेकर […]

You May Like