भिंड: जिले के फूप थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय छात्रा ने चंबल नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना चंबल नदी के बरही पुल पर हुई। सूचना मिलने पर एमपी और यूपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। फूप पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिंड भेज दिया है। यूपी पुलिस को नदी किनारे छात्रा का बैग मिला है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। मृतका की पहचान ज्योति (18) पुत्री अशोक कैन के रूप में हुई है।
वह चंदनपुरा भिंड की रहने वाली थी। सुबह वह किसी काम का बोलकर घर से निकली थी। इसके बाद वह चंबल नदी के बरही के पास स्थित पुल पर पहुंची। पुल पर पहुंचने के बाद छात्रा ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। यह देख मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फूप थाना पुलिस और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस ने छात्रा के शव को नदी से बाहर निकाल लिया है।
