भिंड: शादी समारोह में जा रहे युवक की बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में सूचना मिलने पर सुरपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन के ड्राइवर के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। कारे का पुरा निवासी धर्मेंद्र जाटव अपने रिश्तेदार के यहां भगवंत पुरा गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।
छिरिया पुरा गांव के पास से जा रहे धर्मेंद्र की बाइक में ओवर स्पीड से आ रहे अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर धर्मेंद्र को बाइक से उछलकर सिर के बल रोड पर गिरने से गंभीर चोट आ गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिस पर डायल 112 घटनास्थल पर पहुंची और घायल धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत बताया। घटना के संबंध में सूचना मिलने पर सुरपुरा पुलिस ने अज्ञात वाहन के ड्राइवर के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
