नियम तोडऩे वालों पर की चालानी कार्रवाई

आष्टा. नगर के यातायात प्रभारी शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियम उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया. इसके तहत भोपाल नाका चौराहा पर कलाकारों द्वारा नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिसमें अभिनय एवं संवाद के माध्यम से रोड सेफ्टी का जीवंत संदेश राहगीरों तक पहुंचाया गया. इस दौरान शहर भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा नियमों एवं संकेतों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर वैधानिक कार्रवाई की गई. कुल 10 चालान बनाए गए, जिनसे 12 हजार रुपए शमन शुल्क वसूल किया गया. ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा सभी वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की समझाइश भी दी गई. शाम के समय पुलिस टीम ने भोपाल नाका कॉलोनी चौराहा, मंडी गेट, किलेरामा चौपाटी, पुराना बस स्टैंड, अस्पताल गेट सहित शहर के मुख्य मार्गों पर सतत भ्रमण कर यातायात व्यवस्था सुचारू रखी.

 

Next Post

नेशनल हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी कार

Wed Dec 10 , 2025
बुधनी। नगर के थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-46 के मिडघाट क्षेत्र में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नाली में जा गिरी. हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.हालांकि इसमें किसी यात्री के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है. […]

You May Like

मनोरंजन