नेशनल हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी कार

बुधनी। नगर के थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-46 के मिडघाट क्षेत्र में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नाली में जा गिरी. हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.हालांकि इसमें किसी यात्री के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपाल की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 13 सीसी 6992 मिडघाट क्षेत्र में अचानक नियंत्रण खो बैठी और पलटते हुए सड़क किनारे नाली में गिर गई. घटना के तुरंत बाद कार सवार लोग मौके से लापता हो गए. हादसे की सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई है, जिसके कारण सवारों की पहचान और उनकी स्थिति की जानकारी नहीं मिल सकी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के समय वाहन काफी तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है. कई बार गंभीर हादसे घटित हो भी चुके हैं. फिलहाल पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और वाहन मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

 

Next Post

सांसद गुप्ता बने स्टेंडिंग कमेटी के सदस्य

Wed Dec 10 , 2025
बुधनी। राज्यसभा सांसद और ट्राइडेंट ग्रुप के फाउंडर व चेयरमैन एमेरिटस राजिंदर गुप्ता को लेबर, टेक्सटाइल और स्किल डेवलपमेंट से संबंधित संसद की स्थायी समिति का सदस्य नामित किया गया है. यह समिति देश के महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्रों में नीतिगत समीक्षा और सुधारों के सुझाव देने का कार्य करती है. […]

You May Like