मुख्यमंत्री के प्रस्तावित झाबुआ दौरे की तैयारी शुरु

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट मैदान का किया निरीक्षण

झाबुआ। झाबुआ भगोरिया में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 9 मार्च को झाबुआ दौरा प्रस्तावित है। कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने उत्कृष्ट मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने मैदान की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, मंच की व्यवस्था, बैरीकेडिंग, यातायात व्यवस्था, झुलो की सुरक्षा एवं उनके लगाये जाने के स्थान हेतु बैठक करने हेतु निर्देशित किया। इसी के साथ कलेक्टर ने एक दिन पूर्व मॉक ड्रिल कराये जाने, अस्थाई अस्पताल, फायर ब्रिगेड एवं एसडीईआरएफ की टुकड़ी डिप्लोयमेंट हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं यातायात के लिए प्रबंधन किये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान प्रभारी अपर कलेक्टर जितेन्द्रसिंह चौहान, एसडीएम भास्कर गाचले, एसडीओपी रूपरेखा यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस बघेल, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी आरिफ अहमद गौरी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

6 झाबुआ-8- उत्कृष्ट मैदान का निरीक्षण करते अधिकारी

Next Post

जिले में बीट और माइक्रो बीट व्यवस्था लागू

Thu Mar 6 , 2025
  नवभारत न्यूज रतलाम। एसपी ने जिले के सभी थानों पर बीट प्रणाली को लागू किया गया है। बीट प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा द्वारा नवीन पुलिस कंट्रोल रूम रतलाम पर मीटिंग आयोजित की गई है। […]

You May Like