
बनखेड़ी। नयाखेड़ा में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य रविवार शाम उस समय हादसे में बदल गया, जब पोल के ऊपर सेटिंग में लोहा कस रहा एक मजदूर अचानक संतुलन खो बैठा और ऊँचाई से नीचे गिर गया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीम भरने की तैयारी के दौरान मजदूर लोहा कस रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह सीधा नीचे आ गिरा। हादसे में उसके पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी।
