
इंदौर. केंद्रीय जेल में गुरुवार को बलराम जयंती के अवसर पर भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम में बंदी भाइयों ने ‘कृष्ण-बलराम मल्ल युद्ध’ पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया, जिसमें कृष्ण-बलदाऊ की जोड़ी द्वारा कंस के मल्ल योद्धाओं के वध का रोचक प्रसंग प्रस्तुत किया.
नाटक के बाद श्रीकृष्ण भजनों की मधुर गूंज से जेल परिसर का वातावरण संगीतमय हो गया. इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्रीमती अलका सोनकर ने भी भजन की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा. कार्यक्रम में उप जेल अधीक्षक संतोष लड़यां, इंद्र सिंह नागर, वरिष्ठ परिवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी अभिषेक दांगी सहित जेल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा.
