डोना वेकिच को हराकर गॉफ तीसरे दौर में

न्यूयॉर्क, 29 अगस्त (वार्ता) गत चैंपियन कोको गॉफ ने क्रोएशिया की डोना वेकिच को हराकर यूएस ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली है।

आर्थर ऐश स्टेडियम में गुरुवार रात खेले गये मुकाबले में अमेरिकी दिग्गज गॉफ ने पहले सेट में कड़ी टक्कर दी और फिर लय में आकर क्रोएशिया की डोना वेकिच को 7-6(5), 6-2 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया।

गॉफ का अगला मुकाबला 28वीं वरीयता प्राप्त पोलैंड की मैग्डेलेना फ्रेच से होगा।

मैच के बाद गॉफ ने कहा, “सच कहूं तो, आज का मैच मेरे लिए कठिन था, लेकिन मैं इस बात से खुश हूं कि मैं इससे निपट पाई। पिछले कुछ हफ्ते बेहद मुश्किल रहे हैं।”

 

Next Post

टोक्यो पहुंचे मोदी, हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत

Fri Aug 29 , 2025
टोक्यो 29 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान और चीन की चार दिन की यात्रा के पहले पड़ाव में शुक्रवार सुबह टोक्यो पहुंचे जहां उनका हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। श्री मोदी ने कहा कि उनकी प्रधानमंत्री इशिबा के साथ बातचीत से मौजूदा साझेदारियों को और अधिक मजबूत […]

You May Like