सिंहस्थ-2028: भोपाल में पुलिसकर्मियों को मिला तनाव प्रबंधन, मीडिया और सुरक्षा योजना का प्रशिक्षण

भोपाल। सिंहस्थ-2028 के सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के तहत पुलिसकर्मियों के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांचवें दिन तनाव प्रबंधन, सॉफ्ट स्किल, सुरक्षा योजना तथा सोशल और मीडिया प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम पुलिस लाइन कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया।

उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ. विनीत कपूर ने सॉफ्ट स्किल और तनाव प्रबंधन सत्र में शांतिपूर्ण निर्णय लेने, प्रभावी संवाद, टीमवर्क और मानसिक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं, विदेशी पर्यटकों और वीआईपी के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करने की सीख दी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान ने सोशल, इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने सत्यापित सूचनाओं के त्वरित प्रसार तथा अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं का समय पर खंडन करने को महत्वपूर्ण बताया। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, मीडिया समन्वय और सूचना प्रबंधन की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।

सुरक्षा योजना के तहत संभावित खतरों की पहचान, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आपात स्थितियों में समन्वित कार्रवाई के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। अस्थायी थानों की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों, अभिलेख संधारण और शिकायत निवारण व्यवस्था की जानकारी भी दी गई।

दिन की शुरुआत योग, शारीरिक प्रशिक्षण और ध्यान से हुई। रिजर्व निरीक्षक जय सिंह तोमर और हार्टफुलनेस प्रशिक्षक राजेश चन्द्र शर्मा ने योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। प्रशिक्षणार्थियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर सिंहस्थ से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों पर जानकारी प्राप्त की।

 

 

Next Post

ब्लू व ऑरेंज लाइन के निरीक्षण पर निकले मेट्रो एमडी, अधिकारियों से बोले समय पर और सुरक्षित पूरा हो काम

Sat Aug 8 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक एस कृष्ण चैतन्य ने मेट्रो परियोजना की ब्लू लाइन भदभदा चौराहा से रत्नागिरी तिराहा एवं ऑरेंज लाइन पर निर्माण कार्य के निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रबंध संचालक ने पैकेजों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति […]

You May Like