बॉम्बे उच्च न्यायालय में 14 अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति

नयी दिल्ली 28 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 14 अधिवक्तताओं को बॉम्बे उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है। विधि और न्याय मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि ये नियुक्ति उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद की गयी हैं।

राष्ट्रपति ने जिन अधिवक्ताओं को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है उनमें सिद्धेश्वर सुंदरराव थोम्ब्रे , मेहरोज अशरफ खान पठान, रणजीतसिंह राजा भोंसले, नंदेश शंकरराव देशपांडे, अमित सत्यवान जामसंदेकर , आशीष सहदेव चव्हाण, संदेश दादासाहेब पाटिल, श्रीमती वैशाली निम्बाजीराव पाटिल-जाधव, आबासाहेब धर्मजी शिंदे, श्रीराम विनायक शिरसाट, हितेन शामराव वेनेगावकर , फरहान परवेज़ दुबाश , रजनीश रत्नाकर व्यास और राज दामोदर वाकोडे शामिल हैं।

Next Post

शेयर बाजारों में बिकवाली जारी, सेंसेक्स करीब 700 अंक लुढ़का

Thu Aug 28 , 2025
मुंबई, 28 अगस्त (वार्ता) एशियाई बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट जारी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 39.88 अंक लुढ़ककर 80,754.66 अंक पर खुला और 693.02 अंक टूटकर 80,093.52 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाते समय कुछ […]

You May Like