जबलपुर: सिहोरा क्षेत्र में बदमाश भाईयों ने जेल से रिटायर अधिकारी के साथ मारपीट की और उसे धमकाया। उसकी जमीन पर कब्जा करने के साथ बोई हुई धान काटकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ओमप्रकाश तिवारी 62 वर्ष निवासी महाराजपुर शिवधाम अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जेल विभाग से रिटायरमेंट होकर जबलपुर में रहता है.
उसकी पेतृक सम्पत्ति ग्राम छपरा में है, ग्राम छपरा बंगरा हार में उसने ढाई एकड़ जमीन लगभग 6 माह पूर्व मोहन चावला से अपने नाम पर खरीदी थी। विक्रेता ने उसे जमीन का कब्जा दे दिया था,उसके छोटे भाई प्रदीप कुमार तिवारी एवं अरूण तिवारी द्वारा उसकी खरीदी हुई जमीन पर बल पूर्वक अपना कब्जा कर उसके द्वारा बोई हुई धान काट लिये थे।
11 नवम्बर की सुबह लगभग 11 बजे गेहू की बुआई के लिये नौकर सतीश वंशकार एव संदीप कोल को लेकर साफ सफाई जुताई कराने खेत गया था तो दोनों भाई उसके साथ मारपीट का भय दिखाकर वहां से भगा दिया था, शनिवार सुबह लगभग 11-50 बजे नौकर सतीश वंशकार एवं संदीप कोल को लेकर खेत की मेड़ की साफ सफाई कराने लगा तभी प्रदीप कुमार तिवारी एवं अरूण तिवारी उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट किये साथ ही जान से मारने की धमकी दिए।
