हाईकोर्ट में हेरिटेज गार्डन का उद्घाटन

जबलपुर: म. प्र. हाईकोर्ट में शनिवार को हेरिटेज गार्डन का उद्धाटन सादगी व गरिमापूर्ण प्रकृति और संस्थागत गौरव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार महेश्वरी, न्यायाधीश सतीश चन्द्र शर्मा, न्यायाधीश आलोक अराधे, न्यायाधीश, दिल्ली उच्च न्यायालय में पूर्व मुख्य न्यायाधीश व अध्यक्ष आर्म आर्म फ़ोर्स ट्रिब्यूनल न्यायाधीश राजेन्द्र मेनन, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा तथा प्रशासनिक न्यायाधीश विवेक रूसिया सहित मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश उपस्थित थे।

नवविकसित “हेरिटेज गार्डन” के भ्रमण के दौरान अतिथियों ने उद्यान के आकर्षणों, स्थानीय एवं धरोहर पौधों की प्रजातियाँ, विषयगत हरित क्षेत्र, छायादार पथ, तथा पर्यावरण-संवेदनशील लैंडस्केप का अवलोकन किया, जिन्हें उच्च न्यायालय परिसर में प्राकृतिक सौहार्द को बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।यह उद्यान क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहाँ 1903 में किंग एडवर्ड सप्तम के राज्याभिषेक के उपलक्ष्य में लगाया गया पीपल का वृक्ष, स्वतंत्रता के समय के आसपास बी.आर. दिवाकर आईपीएस द्वारा निर्मित जयस्तंभ, तथा कर्नल विलियम हेग आईपीएस की स्मृति में डिप्टी कमिश्नर बेनजामिन रॉबर्टसन द्वारा स्थापित ऐतिहासिक फव्वारा स्थित हैं। यह स्थायी धरोहरें नव विकसित हेरिटेज गार्डन की ऐतिहासिक आधारशिला बनाती हैं।

अतिथियों ने परियोजना की सूक्ष्म योजना एवं उत्कृष्ट क्रियान्वयन की सराहना करते हुए कहा कि हेरिटेज गार्डन उच्च न्यायालय में आने वाले और यहाँ कार्य करने वाले सभी लोगों को एक शांत, चिंतनशील एवं सुखद वातावरण प्रदान करेगा। इस उद्घाटन के साथ ही संस्थान के प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय परिदृश्य को और अधिक समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस अवसर पर धर्मेन्द्र सिंह, रजिस्ट्रार जनरल, एवं रजिस्ट्री के अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

Next Post

अंशू हत्याकांड: बदले की आग में घर का चिराग बुझाने वाले पुलिस गिरफ्त से दूर

Sun Nov 16 , 2025
जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत पंजाब बैंक कॉलोनी में शुक्रवार शाम बदले की आग में कातिलों ने एक घर का चिराग बुझा दिया। पुलिस हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है लेकिन अब तक कातिलों का पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं लगा जिसके चलते […]

You May Like