खनन माफिया ने परिवहन विभाग की टीम पर किया हमला

मुरैना। रविवार को खनन माफिया ने परिवहन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली के ड्राइवर ने रुकने के इशारे पर आरटीओ टीम की स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी और भाग गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

परिवहन एसआई मीनाक्षी गोखले अपने स्टाफ और एसएएफ टीम के साथ नेशनल हाईवे-44 पर टीआरपुरम कॉलोनी के आगे वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। तभी बिना नंबर का नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर वहां से गुजरा। टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया था। टक्कर मारकर विक्रम नगर कॉलोनी की तरफ भागे ट्रैक्टर का परिवहन विभाग की टीम ने करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया। भागने की हड़बड़ी में चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। इसके बाद वह ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

आरटीओ टीम ने सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों पर कार्रवाई के दौरान यह हमला हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली।वाहन पर नंबर प्लेट नहीं थी, इसलिए पुलिस ने ट्रैक्टर के चेसिस नंबर के आधार पर मामला दर्ज किया है आरोपी चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान परिवहन एसआई मीनाक्षी गोखले के साथ कॉन्स्टेबल संतोष कुमार गुप्ता, कोमल सिंह, शशांक द्विवेदी, एसएएफ स्टाफ के एएसआई बृजेंद्र पाण्डेय मौजूद थे।

Next Post

सीबीआई ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एवं एयू बैंक से जुड़े 661 करोड़ रुपये के गबन मामले में कई जगहों पर की छापेमारी

Sun Jun 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 जून (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू फाइनेंस बैंक से जुड़े 661 करोड़ रुपये के सरकारी धन के गबन के मामले में रविवार को चंडीगढ़, पंचकूला और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में छह स्थानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी हरियाणा सरकार के वरिष्ठ […]

You May Like