मुंबई, 25 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में रही नरमी से मंगलवार को रुपया 26 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.44 रुपये प्रति डॉलर बोला गया।
भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर दो पैसे की मजबूती के साथ 95.70 रुपये का बोला गया।
रुपये में आज शुरुआती गिरावट रही। यह पांच पैसे टूटकर 95.75 रुपये प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन इसके बाद लगातार मजबूती की तरफ बढ़ता गया। कारोबार की समाप्ति से पहले 95.40 रुपये प्रति डॉलर के दिन से उच्चतम स्तर को छूने के बाद अंत में 95.44 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल आज ढाई प्रतिशत टूटकर 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया। इससे रुपये को समर्थन मिला।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार में 14.59 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश किया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.1 प्रतिशत की गिरावट रही। रुपये की मजबूती में इनका भी योगदान रहा।
