कृषि मंथन में प्राकृतिक खेती और तकनीकी नवाचार पर जोर

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान कल्याण वर्ष-2026 के अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कृषि मंथन कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम की शुरुआत 13 करोड़ रुपये की लागत से बने नवीन प्रशासनिक भवन के लोकार्पण से हुई। इस भवन का नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह भवन कृषि अनुसंधान और प्रशासनिक कार्यों को नई गति देने वाला माना जा रहा है।

एक साथ कई विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बोहानी में 1.11 करोड़ रुपए से निर्मित गन्ना अनुसंधान केंद्र, बालाघाट में 1 करोड़ रुपए के कौशल विकास केंद्र, जबलपुर में 1.26 करोड़ रुपए के स्वचालित तरल जैव उर्वरक उत्पादन केंद्र और कृषि विकास विभाग की 4.92 करोड़ रुपए की चार इकाइयों का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से किसानों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद जताई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृषि नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन और ‘कृषि अनुसंधान ट्रैकिंग’ ऐप का विमोचन करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।

Next Post

वंदे मातरम पर अमर्यादित व्यवहार के चलते पार्षद फोजिया शेख सदन से बर्खास्त

Wed Apr 8 , 2026
इंदौर। नगर निगम में कल वंदे मातरम् गीत नहीं गाने और अमर्यादित व्यवहार करने को लेकर आज सभापति मुन्ना लाल यादव ने फोजिया शेख पार्षद को बर्खास्त कर दिया। बर्खास्त पार्षद ने कहा कि इस्लाम वंदे मातरम की अनुमति नहीं देता है। आज उक्त आपत्तिजनक बयान के बाद नई बहस […]

You May Like