जबलपुर: तिलवारा पुलिस ने किसान का ट्रेक्टर चुराने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चुराया हुआ ट्रेक्टर व घटना में प्रयुक्त एक्टीवा कीमती 7 लाख रूपये के जप्त की गई।टीआई ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि विशाल यादव 30 वर्ष निवासी सिवनी टोला, ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 20 एबी 7139 कीमती 3 लाख रूपये चोरी हो गया था।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीव्ही से मिले फुटेज के आधार पर दीपक ठाकुर पिता तुलसीराम ठाकुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने अपने साथी दीपक यादव व सिध्दार्थ अग्रवाल के साथ मिलकर ट्रेक्टर चोरी करना स्वीकार करते हुये दीपक यादव के घर के पीछे कुछ दूरी पर रखना बताया। आरोपी दीपक ठाकुर की निशादेही पर ट्रेक्टर जप्त किया गया। आऱोपी दीपक यादव को पकड़ा गया घटना में प्रयुक्त एक्टीवा स्कूटी को जप्त किया गया दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
