उधार के रुपए को लेकर विवाद, किराना दुकान के बाहर मारपीट


इंदौर: क्षिप्रा थाना क्षेत्र के ग्राम टोड़ी में पुराने उधार को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिता-पुत्र ने उसे किराना दुकान पर बुलाकर गाली-गलौज की और डंडे से हमला कर सिर में चोट पहुंचाई. पुलिस ने दोनों आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है.
पीड़ित 40 वर्षीय धर्मेन्द्र कोठारी ने रिपोर्ट में बताया कि वह करीब 11 बजे गांव में स्थित भारतसिंह की किराना दुकान पर था.

तभी पुराने उधार की रकम को लेकर भारतसिंह और उसका बेटा शुभम उससे विवाद करने लगे. बात बढ़ने पर दोनों ने उस पर अश्लील गालियां दीं. आरोप है कि भारतसिंह ने बांस के डंडे से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया और खून बहने लगा. शुभम ने भी धमकाते हुए जान से मारने की चेतावनी दी. सूचना मिलने पर क्षिप्रा पुलिस ने धर्मेन्द्र की रिपोर्ट पर भारतसिंह और शुभम के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि पीड़ित के मेडिकल और घटनास्थल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

अनाज से लदे ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, हालत गंभीर

Tue Dec 2 , 2025
इंदौर:एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा इलाके में सोमवार रात लगभग 12 बजे तेज रफ्तार अनाज से भरे ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से अस्पताल रवाना किया.थाना प्रभारी तरुण सिंह […]

You May Like