स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियाँ शुरू, एसएएफ मैदान में होगा जिला स्तरीय आयोजन

रीवा। आगामी 15 अगस्त को जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम एसएएफ मैदान में प्रातः 9 बजे आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ेंगे। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि विकासखंड, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

समारोह में पुलिस बल, एसएएफ, एनसीसी, स्काउट-गाइड्स की परेड, राष्ट्रगान, एवं शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान होगा। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, विद्युत मंडल सहित संबंधित विभागों को साफ-सफाई, बिजली, जल, साउंड, बैठक व्यवस्था और मंच सज्जा के निर्देश दिए गए हैं। परेड अभ्यास व अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को होगी।

बैठक में नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर, सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर व अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

हर घर जल योजना: जनवरी तक पूरा करो कार्य

Mon Aug 4 , 2025
रीवा। कमिश्नर बीएस जामोद ने संभागीय समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को समानांतर रूप से संचालित करने के निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि पाइपलाइन, टंकी, पंपिंग, इंटेक वेल आदि कार्य जनवरी तक पूरे हों, इसमें कोई बाधा आए तो तत्काल अवगत कराएं. […]

You May Like