
रीवा। कमिश्नर बीएस जामोद ने संभागीय समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को समानांतर रूप से संचालित करने के निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि पाइपलाइन, टंकी, पंपिंग, इंटेक वेल आदि कार्य जनवरी तक पूरे हों, इसमें कोई बाधा आए तो तत्काल अवगत कराएं. कमिश्नर ने ग्राम पंचायतों से सहयोग लेकर जल कर वसूली सुनिश्चित करने और जल उपभोक्ताओं से संवाद बनाए रखने को कहा. उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं और महिलाओं की भागीदारी से संचालन व संधारण को सशक्त बनाने की बात कही. पानी के दुरुपयोग से रोकने के लिए जागरूकता फैलाने और लोगों को योजना से जोड़ने पर भी बल दिया. बैठक में संभाग के विभिन्न जिलों के अधिकारी व निर्माण एजेंसी प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
