
चितरंगी। बीछी-हरमा मार्ग के मध्य बीते दिन कल रविवार को सड़क पर कैमोर पहाड़ का मलवा धसक जाने से आवागमन बाधित हो गया था। आज 16 घंटे बाद आवागमन बहाल हुआ है।
गौरतलब है कि क्षेत्र में रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी है। रविवार को कैमोर पहाड़ का मलवा बीछी-हरमा मार्ग में गिर गया था। जिसके चलते आवागमन पूरी तरह से ठप था। आज सुबह स्थानीय बीछी लोगों के मदद से मलवा हटाया गया। करीब 16 घंटे बाद आवागमन बहाल हुआ।
