बोमन-फराह की फिल्म शिरीन फ़रहाद की तो निकल पड़ी के प्रदर्शन के 13 साल पूरे

मुंबई, (वार्ता) बोमन इरानी और फराह खान की फिल्म शिरीन फ़रहाद की तो निकल पड़ी के प्रदर्शन के 13 साल पूरे हो गये है।

रोमांटिक कॉमेडी शिरीन फ़रहाद की तो निकल पड़ी 24 अगस्त 2012 को रिलीज हुयी थी। इस फिल्म ने लोगों दिल जीत लिया था। आज इस फिल्म के प्रदर्शन के 13 साल पूरे होने पर कास्ट और क्रू फिर से इस फिल्म के ह्यूमर, चार्म और इमोशनल जर्नी को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

बोमन ईरानी ने अपनी यादें ताज़ा करते हुए कहा, “कुछ फ़िल्में किरदार की वजह से ख़ास होती हैं, कुछ लोगों की वजह से शिरीन फ़रहाद की तो निकल पड़ी दोनों थी। फ़रहाद बनना, शिरीन यानी फ़राह ख़ान के साथ पेयर-अप होना और बेला भंसाली सहगल का डायरेक्शन… ये सफ़र अविस्मरणीय था। कॉमेडी भी, दिल भी सब कुछ पैक था इसमें। आज इसे फिर सेलिब्रेट करके मज़ा ही आ गया!”

बेला भंसाली सहगल के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बोमन और फ़राह को ऑनस्क्रीन एक अनएक्सपेक्टेड लेकिन आइकॉनिक जोड़ी बना दिया। ज़िंदगी के लेट-लव की वॉर्म स्टोरी और स्लाइस-ऑफ़-लाइफ़ ह्यूमर ने इसे कल्ट फेवरेट बना दिया।

 

 

Next Post

रहवासी बैकलाइन में फेंकते हैं कचरा और गंदगी

Mon Aug 25 , 2025
इंदौर: स्वच्छता अभियान के तहत कई कार्य किए जाते हैं. कॉलोनी, बस्ती सहित शहर का हर क्षेत्र स्वच्छ रहे इसके प्रयास किए जाते हैं. लेकिन फिर भी लोगों में जागरूकता का अभाव है. इस कारण शहर पुरानी स्थिति में जाते दिखाई दे रहा है.बैक लाइन में ढेर सारा कचरा निकलने […]

You May Like