गुना 13 साल के नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य, अस्पताल में भर्ती

गुना। शहर में 13 साल के नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग फिलहाल सदमे में बताया जा रहा है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक अप्राकृतिक कृत्य का पीडि़त बालक कैंट थाना क्षेत्र की रसीद कॉलोनी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसके साथ जघन्य अपराध को अंजाम देने वाला आरोपी मानसिक रूप से विक्षप्त है। बालक के परिजनों को शनिवार सुबह जानकारी मिली, तब उससे पूछताछ की गई। लेकिन मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा की वजह से बालक ज्यादा जानकारी नहीं दे पाया। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस बालक के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है। घटना की जानकारी सार्वजनिक होने पर रसीद कॉलोनी इलाके में सनसनी फैल गई। लोग इस घटनाक्रम की निंदा कर रहे हैं और मानसिक रूप से बीमार होने के बावजूद आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग उठ रही है।

Next Post

अकाउंटेंट की सड़क दुर्घटना में मौत

Sat Mar 1 , 2025
नवभारत न्यूज दमोह. जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कटनी मार्ग टोल टैक्स और बंड़ी टेक के बीच शनिवार सुबह एक वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार अकाउंटेंट की मौत हो जाने का दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर हंड्रेड डायल पायलट यावर खान […]

You May Like

मनोरंजन