अकाउंटेंट की सड़क दुर्घटना में मौत

नवभारत न्यूज

दमोह. जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कटनी मार्ग टोल टैक्स और बंड़ी टेक के बीच शनिवार सुबह एक वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार अकाउंटेंट की मौत हो जाने का दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर हंड्रेड डायल पायलट यावर खान और आरक्षक महेंद्र ने पहुंचकर तत्काल घटना की जानकारी हिंडोरिया थाना को दी, वहां से मौके पर एएसआई जागेश्वर और प्रधान आरक्षक प्रशांत ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए दमोह भेजा. लेकिन पूर्ण कार्रवाई न होने पर पोस्टमार्टम नहीं हो पाया, जिनका शव जिला अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है. सुबह पोस्टमार्टम करवाई की जाएगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंडोरिया थाने में पदस्थ एएसआई जागेश्वर साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के जिले में पॉल्यूशन नियंत्रण विभाग में अकाउंटेंट पद पर पदस्थ रज्जू पिता भरोसे सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी नॉन पानी दमोह जब नॉनपानी से मझगुआं जा रहे थे, तभी किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार अकाउंटेंट की घटना स्थल पर मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Next Post

पत्रकारों ke सवाल पर बोले सीएम मोहन यादव, नक्सलवाद खत्म करके रहेंगे. बालाघाट खूब आगे बढ़े ऐसी कामना करता हूं.

Sat Mar 1 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like