शिवपुरी में मोबाइल टावर से महंगी मशीनें चोरी

शिवपुरी: जिले के नरवर में लोडीमाता मंदिर के पास स्थित इन्डस कंपनी के मोबाइल टावर से एयरटेल की दो महंगी मशीनें चोरी हो गई। नरवर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी केदार सिंह यादव के अनुसार आरोपी कार से आए थे।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर दतिया जिले के पप्पू शर्मा, अखिलेश शर्मा और वीरेंद्र अहिरवार को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की दोनों मशीनें बरामद कर ली हैं। इन मशीनों की कीमत लगभग 1.16 लाख रुपये है। वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है।

Next Post

शिवपुरी में चलते ट्रक के केबिन में लगी आग

Thu Mar 20 , 2025
शिवपुरी: एनएच-27 पर सुबह चलते ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया। घटना अमोला हाईवे चौकी क्षेत्र में हुई। उन्नाव से संतरा लेने ट्रक नागपुर जा रहा था। अचानक केबिन में आग भड़क उठी। हाईवे से […]

You May Like