मुझे पूर्ण विश्वास है, बिटिया अनामिका एक दिन विख्यात चिकित्सक बनेगी : सीएम डॉ यादव


भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव ने सीधी से लौट कर आज एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि कल सीधी प्रवास के दौरान बिटिया सुश्री अनामिका बैगा ने पढ़ाई में मदद हेतु अनुरोध किया था। जानकारी प्राप्त करने पर यह संज्ञान में आया कि अनामिका अभी NEET की तैयारी कर रही है और कोचिंग की पढ़ाई तथा छात्रावास के लिए मदद चाहती है। अभी तक उसने NEET की परीक्षा दी नहीं है।

यह संज्ञान में आने के बाद बिटिया के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। आगे भी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश होने पर राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता की जाएगी।मुझे पूर्ण विश्वास है कि एक दिन बिटिया अनामिका एक विख्यात चिकित्सक के रूप में मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेगी।

Next Post

घरेलू गैस की अवैध रीफिलिंग का भंडाफोड़, सिलिकॉन सिटी से आरोपी पकड़ा

Sat Jan 10 , 2026
इंदौर: राऊ थाना क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रीफिलिंग और संग्रहण का मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ा है, जिसके कब्जे से अलग अलग कंपनियों के भरे, खाली और आधे भरे घरेलू गैस सिलेंडर सहित गैस भरने का उपकरण जब्त किया […]

You May Like