भोपाल नवाब की पत्नी द्वारा बेची गई संपत्तियों की EOW जांच की मांग, करोड़ों की जमीन 30 लाख में बेचने का आरोप

भोपाल। भोपाल रियासत के तत्कालीन नवाब हमीदुल्ला खां की पाकिस्तान निवासी दूसरी पत्नी आफताब जहां बेगम द्वारा भोपाल में बेची गई संपत्तियों की जांच की मांग की गई है। समाजसेवी अमिताभ अग्निहोत्री ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) को ज्ञापन सौंपकर नौ बिंदुओं पर जांच की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बेहटा क्षेत्र की 30 एकड़ 55 डिसमिल जमीन करीब करोड़ों रुपये मूल्य की होने के बावजूद 30 लाख 55 हजार रुपये में बेची गई। यह एग्रीमेंट 31 मई 1994 को हुआ था। वर्ष 1959 के खसरे में आफताब जहां बेगम के नाम बेहटा में 655 और बोरबन में 102 एकड़ जमीन दर्ज होने का उल्लेख है। ज्ञापन में संपत्तियों को शत्रु संपत्ति घोषित करने, लेन-देन, ब्लैक मनी, स्टांप ड्यूटी, पासपोर्ट-वीजा और भवन अनुमतियों की जांच की मांग की गई है।

Next Post

पत्नी की मौत के मामले में सैन्य अधिकारी को राहत

Wed Aug 12 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट के द्वारा पत्नी की मौत के मामले में उसके परिजनों को जांच के लिए सक्षम प्राधिकरण के समक्ष नया अभ्यावेदन पेश करने की अनुमति दिए जाने के खिलाफ सैन्य अधिकारी ने रिव्यू याचिका दायर की थी। याचिका की सुनवाई के दौरान एकलपीठ ने पाया कि पूर्व में दायर […]

You May Like