कल इंदौर मैराथन के दौरान कुछ सड़कें रहेंगी बंद, बदलेगी यातायात व्यवस्था

इंदौर: कल रविवार 1 फरवरी को आयोजित होने वाली इंदौर मैराथन के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदली जाएगी. यह मैराथन 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी की श्रेणियों में होगी. 5 किमी की दौड़ राजवाड़ा से, जबकि 10 और 21 किमी की दौड़ नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर वापस नेहरू स्टेडियम पर समाप्त होगी.यातायात डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि मैराथन के दौरान सुबह 5 बजे से पूरे रूट पर वाहन आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. वाहन चालकों से अनुरोध है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. इस दौरान सभी चौराहों पर ट्रैफिक जवान और वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे. एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाएँ सुचारू रूप से उपलब्ध रहेंगी.

मुख्य मैराथन रूट:
21 किमी: नेहरू स्टेडियम से जीपीओ, शिवाजी वाटिका, पलासिया, रीगल, जिला न्यायालय, मृगनयनी, गणेश केप, रीगल, पलासिया, एलआईजी, परदेसीपुरा, एलआईजी, एमआर 9, विजयनगर चौराहा, पलासिया, शिवाजी वाटिका, जीपीओ, नेहरू स्टेडियम तक जाएगी, वहीं 10 किमी: में नेहरू स्टेडियम से पलासिया होते हुए एलआईजी, परदेसीपुरा, व्हाइट चर्च, एलआईजी, पलासिया, व्हाइट चर्च होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी. ससी तरह 5 किमी: राजवाड़ा से रीगल होते हुए हाई कोर्ट, पलासिया, व्हाइट चर्च होते हुए फिर नेहरू स्टेडियम पर समाप्त होगी.

बस और अन्य वाहन मार्ग परिवर्तन:
देवास से सरवटे बस स्टैंड जाने वाली बसें रेडिसन, रोबोट चौराहा, अग्रसेन, पिपलियाहाना, तीन इमली, नौलखा, अग्रसेन, छावनी चौराहा, अर्जुन प्याऊ, गुजराती कॉलेज होते हुए सरवटे स्टैंड. इसी तरह खंडवा खरगोन की बसें नौलखा से अग्रसेन, छावनी चौराहा, अर्जुन प्याऊ, गुजराती कॉलेज होते हुए सरवटे स्टैंड पहुंचेंगी. जबकि सरवटे से आने-जाने वाली सभी बसें मधुमिलन, छावनी, अग्रसेन, नवलखा, तीन इमली मार्ग से संचालित होंगी.
वैकल्पिक वाहन मार्ग:
एयरपोर्ट की ओर: नवलखा चौराहा से कलेक्टोरेट, एयरपोर्ट, विजयनगर मार्ग: एमआर 10, सुपर कॉरिडोर, एयरपोर्ट तक का रहेगा.

Next Post

अपार्टमेंट की बिल्डिंग से गिरे जूनियर डॉक्टर की मौत

Sat Jan 31 , 2026
जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत धनवंतरी चौकी स्थित साईं कॉलोनी यश हाइट अपार्टमेंट की चौथी मंजिला से गिरे नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी अनुसार मूलतः दतिया निवासी भानू मोहर पिता महेश मोहर 29 वर्षीय, जबलपुर में धनवंतरी साईं […]

You May Like