कुंए में मिला 3 दिन से लापता ग्रामीण का शव

ब्यावरा। ग्राम लसूलाडिया गुर्जर में पिछले तीन दिनों से लापता 43 वर्षीय ग्रामीण का शव गांव के ही एक कुएं में मिला. मृतक की पहचान लसूलडिय़ा गुर्जर निवासी विष्णु पिता हरिनारायण दांगी, उम्र 43 वर्ष के रूप में हुई है. परिजन के अनुसार विष्णु 7 अक्टूबर को अचानक बिना बताए घर से निकले थे. परिवार वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा. शनिवार दोपहर को गांव के ही एक निजी कुएं में ग्रामीणों ने शव देखा. इसके बाद तुरंत पुलिस और परिजन को खबर दी गई. देहात थाना प्रभारी प्रवीण जाट ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है. मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

 

Next Post

​बड़े तालाब में सिंघाड़े की खेती पर NGT सख्त: अब पानी के साथ फसल की भी होगी जांच

Sun Oct 11 , 2026
भोपाल। शहर की पेयजल जरूरतों का बड़ा आधार बड़े तालाब में सिंघाड़े की खेती अब निगरानी के दायरे में रहेगी. खेती में रासायनिक कीटनाशकों के संभावित इस्तेमाल और जलकुंभी के फैलाव से तालाब के पारिस्थितिकी तंत्र पर पडऩे वाले असर को देखते हुए एनजीटी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं. […]

You May Like

Play sound