
रायसेन।शहर के आरंभ प्ले स्कूल में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही हर्सोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जिससे भगवान कृष्ण के जन्म की खुशी और भव्यता का अनुभव होता है। एलकेजी के छात्रों ने भगवान कृष्ण राधा मैय्या यशोदा के रूप में तैयार होकर मटकी सजाओ प्रतियोगिता में भाग लिया ।और अपनी प्रतिभा काशानदार प्रदर्शन किया। उनकी प्रतिभा रचनात्मकता और कौशल ने सभी लोगों को प्रभावित किया।नर्सरी और प्ले ग्रुप के छात्रों ने अपनी माताओं के साथ यशोदा मैया और भगवान कृष्ण के रूप में तैयार होकर सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां दी। उनकी मासूमियत और खुशी ने सभी का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने बच्चों के साथ मिलकर जन्माष्टमी के त्योहार को मनाया। इससे बच्चों और अभिभावकों के बीच के बंधन को और मजबूत करने में मदद मिली।इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक शाम्भवी चतुर्वेदी सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
