छिंदवाड़ा में ब्लैक फिल्म और बाहरी नंबर प्लेट वाली कारों की हो रही धर पकड़ 

छिंदवाड़ा। शहर और जिले में पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगी कारों और अन्य राज्यों की नंबर प्लेट वाले वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देश पर यातायात और थानों की टीम विशेष अभियान चला रही है। हाल ही में 51 कारों से ब्लैक फिल्म हटाई गई और चालकों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती की गई। कुल 121 वाहनों से 56,100 रुपये समंस शुल्क वसूल किए गए। पुलिस का कहना है कि ब्लैक फिल्म अपराधियों की पहचान में बाधा बनती है और इसका उपयोग अपराध को अंजाम देने में होता है, इसी कारण उच्चतम न्यायालय ने इसे प्रतिबंधित किया है।

Next Post

सालों ने पीट पीट कर की थी जीजा की हत्या

Sat Aug 16 , 2025
छिंदवाड़ा। पत्नी को अपने साथ ले जाने पहुंचे विक्की रावतेल (34) की उसके सालों ने लोहे की रॉड और हाथ मुक्कों से पिटाई कर हत्या कर दी.मामला भमोड़ी कोलपुरा मोहल्ला का है.मृतक की पत्नी नंदनी पहले से मायके में रह रही थी. 6 अगस्त की रात जब विक्की उसे लेने […]

You May Like