ग्वालियर किले से कूदा युवक, झाड़ियों में फंसा, हाथ पैर टूटे

ग्वालियर। ग्वालियर किले से कूदकर शनिवार शाम एक 35 वर्षीय युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। वह किले की तलहटी में मौजूद झाड़ियों में फंस गया जिससे उसकी जान बच गई।

घटना शाम करीब 4 बजे की है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवक आसिफ खान पहले भी कई बार छलांग लगाने की कोशिश कर चुका था। स्थानीय लोग उसे रोकते रहे, लेकिन छठी बार वह कूदने में सफल रहा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर थाना पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को झाड़ियों से रस्सी के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इलाज के दौरान पता चला कि उसके दोनों हाथ और एक पैर टूट गए हैं। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूछताछ में आसिफ खान ने बताया कि वह पारिवारिक समस्याओं और घर पर होने वाली प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Next Post

सीआईएसएफ ने 332 एथलीटों को शामिल किया

Sat Sep 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 सितम्बर (वार्ता) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी खेल भर्ती सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। सीआईएसएफ के इतिहास में सबसे बड़ी खेल भर्ती में 332 एथलीटों को शामिल किया गया है। चयनित एथलीटों में 23 राज्यों और 6 केंद्र शासित प्रदेशों […]

You May Like