
छिंदवाड़ा। पत्नी को अपने साथ ले जाने पहुंचे विक्की रावतेल (34) की उसके सालों ने लोहे की रॉड और हाथ मुक्कों से पिटाई कर हत्या कर दी.मामला भमोड़ी कोलपुरा मोहल्ला का है.मृतक की पत्नी नंदनी पहले से मायके में रह रही थी. 6 अगस्त की रात जब विक्की उसे लेने गया और उसने साथ आने से मना कर दिया तो विक्की ने तलाक की बात कही. इसी पर गुस्साए साले अंकित (26) और आशीष (23) ने विक्की पर हमला कर उसे नाले में फेंक दिया. गंभीर हालत में अस्पतालों में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम में सिर पर गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई.पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.
