अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भिण्ड: भिण्ड पुलिस ने चार पहिया वाहनों की चोरी करने वाले एक शातिर अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का तरीका बेहद अनोखा था। आरोपी पहले वाहन किराये पर लेते, फिर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे कम कीमत पर बेच देते। इसके बाद वाहन में पहले से लगाए गए जीपीएस डिवाइस की मदद से उसी कार को दोबारा चोरी कर लेते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की कार, फर्जी रजिस्ट्रेशन दस्तावेज एवं अन्य सामग्री बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इससे जुड़े मामलों की जांच कर रही है

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल सब्जी विक्रेता की उपचार के दौरान मौत

Sun Aug 2 , 2026
भिण्ड:मेहगांव क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सब्जी विक्रेता की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा सुनारपुर-पिथनपुरा मार्ग पर बंटी स्कूल के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो […]

You May Like