कलयुगी बेटों की क्रूरता: 15 बीघा जमीन छीनी, बैंक खाता खाली कर पिता को दर-दर भटकने पर किया मजबूर

भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक के प्रधान कार्यालय भोपाल में गुरूवार को पहुंचे एक बुजुर्ग ने अपने ही परिवार के लोगों पर बंधक बनाकर खाते से रूपए निकालने का आरोप लगाया है. 73 साल के बुजुर्ग ने सहायक प्रबंधक से मांग की है कि उनके धोखाधड़ी से उनके बैंक खाते से निकाले गए साढ़े 4 लाख रूपए अधिक की राशि उन्हें वापस दिलाई जाये.

बुजुर्ग व्यक्ति हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि वह मूलतः राजगढ़ जिले के रहवासी हैं. हरिप्रसाद ने बताया कि वह ग्राम झूमका तहसील नरसिंहगढ़ चौकी कोटरीकला थाना कुरावर के रहने वाले हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि करीब एक साल पहले उनके बेटे जितेन्द्र, राकेश और उसकी पत्नी ने उनके नाम पर रही 15 बीघा जमीन, ट्रैक्टर और मकान को मारपीट कर हडप्प लिया. उनके ही घर के लोगों ने उनके बैंक खाते से 4 लाख 65 हजार से अधिक की राशि बंधक बनाते हुए ली है और उन्हें घर से बेदखल कर दिया. मई 2025 में कोठरीकला पुलिस चौकी थाना कुरावर में उन्हें 2 दिन तक अवैध हिरासत में रखा गया और शारीरिक कष्ट दिया गया. हरिप्रसाद का आरोप की उनके बेटे ने पैसे देकर उन्हे कुछ झूठे केस में भी फंसाया. उन्हें पुलिस से भी मदद नहीं मिली. अब वह मंदिरों में रहकर गुजर बसर कर रहे हैं. मामले में हरिप्रसाद ने राजगढ़ कलेक्टर कार्यालय में भी आवेदन दिया है. भोपाल में उन्होंने बैंक के प्रधान कार्यालय भोपाल पहुंचकर आवेदन देते हुए अपनी बात कही.

Next Post

ट्विशा शर्मा मौत मामला: एम्स की मॉर्चुरी में डिकंपोज होने लगा शव, पुलिस ने पिता को दी सूचना; लुकआउट नोटिस 

Thu May 21 , 2026
भोपाल। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने बुहचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में एम्स की मॉर्चुरी में रखे शव के डिकंपोज होने की सूचना पिता नवनिधि शर्मा को दी है. थाना प्रभारी के तरफ से मामले में लिखा गया एक पत्र सामने आया है, जिसमें यह भी उल्लेख किया गया है […]

You May Like

Play sound