पपरा पहाड़ में मिला महिला का अधजला शव

सतना :मैहर जिले के ताला थाना की मुकुंदपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पपरा पहाड़ में एक महिला की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरु कर दी गई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह कुछ स्थानीय रहवासी जब पपरा पहाड़ के जंगल की ओर निकले तो वहां पर अधजली लाख पड़ी देख उनके पैतरों तले जमीन खिसक गई. लिहाजा आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

घटना की गंभीरता को देखते हुए वौकी प्रभारी नागेश्वर मिश्र और एसडीओपी ख्याति मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस द्वारा घटनास्थल सहित आस पास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की गई. इसी कड़ी में फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया. स्थानीय लोगों से शव के बारे में पूछताछ की गई. लेकिन वहां पर मौजूद कोई भी व्यक्ति पहचान नहीं सका. घटना स्थल सहित आस पास के क्षेत्र की जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्र करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रथम दृष्ट्या महिला की हत्या करने का मालुम दे रहा है. संभावना जताई जा रही है कि पहले महिला के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई होगी. पहचान छिपाने की नियत से चेहरे पर वार किया गया होगा. इसी कड़ी में महिला के शव को जला दिया गया होगा. बताया गया कि शव का कुछ हिस्सा जल चुका है जबकि कुछ हिस्सा बचा रह गया. फोरेंसिक जांच और विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस द्वारा आस पास के क्षेत्र के लोगों से जानकारी जुटाते हुए मामले के खुलासे का प्रयास शुरु कर दिया गया है

Next Post

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का चौथा भारत दौरा शुरू, मुंबई में पीएम मोदी के साथ 'ईयर ऑफ इनोवेशन 2026' का करेंगे भव्य शिलान्यास

Tue Feb 17 , 2026
मुंबई | फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों मंगलवार को अपने चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मुंबई पहुंचे। हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा यह मैक्रों का चौथा […]

You May Like