सिंधिया ने सांसद अशोक सिंह के निवास पर पहुंचकर गहन संवेदना व्यक्त की

ग्वालियर: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज रात्रि राज्यसभा सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह के 17, गांधी रोड स्थित निवास पर पहुंचकर उनकी मातुश्री श्रीमती अवधदेवी के असामयिक निधन पर गहन शोक संवेदना व्यक्त की एवं शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाते हुए कहा कि शोक की इस दुखद घड़ी में सिंधिया परिवार उनके साथ है। सिंधिया ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए परम पिता परमात्मा से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

सिंधिया ने सांसद अशोक सिंह एवं उनके परिजनों भाजपा नेता राम सुंदर सिंह (रामू), म प्र उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अति सुंदर सिंह, ज्ञानसिंह चाचा, पूर्व पार्षद नरेन्द्र सिंह से चर्चा कर उनके परिवार पर आए इस असहनीय दुख के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि आप चिंता न करें, मैं आपके साथ हूं। इस अवसर पर पूर्व मंत्रीगण के पी सिंह, इमरती देवी, कांग्रेस के जिलाध्यक्षगण डॉ. देवेन्द्र शर्मा, प्रभूदयाल जौहरे, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, दशरथ सिंह गुर्जर सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस एवं भाजपा के सैकड़ों नेता, कार्यकर्ता, समाजसेवी आदि उपस्थित थे।

Next Post

हिम्मतगढ़ बांध : सिंधिया का पत्र लेकर सिलावट से मिले एड. जोशी

Tue Aug 5 , 2025
ग्वालियर: घाटीगांव ब्लॉक के रियासतकालीन हिम्मतगढ़ बांध के जीर्णोद्धार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पत्र लेकर भाजपा नेता बांके बिहारी जोशी ने जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से भेंट की।एडवोकेट बांके बिहारी जोशी ने दो माह पहले केंद्रीय मंत्री सिंधिया को दिल्ली उनके कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन […]

You May Like