अंकुश, अमन व अभव्या ने उत्तर प्रदेश को दिलाई शानदार शुरुआत

लखनऊ, (वार्ता) अंकुश कुमार, अमन पाल व अभव्या तिवारी ने सातवीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप -2025 ने अपने-अपने वर्गो में स्वर्ण पदक जीतकर मेजबान उत्तर प्रदेश को शानदार शुरुआत दिलाई।

मिनी इंडोर स्टेडियम, राजाजीपुरम में आयोजित इस चैंपियनशिप में ऑफिशियल ग्रुप की स्पर्धाओं के पहले दिन आंध्र प्रदेश ने दो स्वर्ण जबकि हरियाणा व दिल्ली ने एक-एक स्वर्ण पदक जीते।

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया। चैंपियनशिप में 24 राज्यों व इकाईयों की टीमों से 1700 खिलाड़ी भाग ले रहे है जिसमें सीआरपीएफ, आईटीबीपी, कुमाऊं रेजीमेंट और सर्विसेज के खिलाड़ी भी शामिल है।

पहले दिन हुई स्पर्धाओं में सब जूनियर बालक व्यक्तिगत पूमसे में आंध्र प्रदेश के तन्विथ उदय ने स्वर्ण, मणिपुर के मालेमंगनबा नुंगलेप्पम ने रजत पदक एवं उत्तर प्रदेश के अक्षत सूर्यांश व नवदीप मिश्रा ने कांस्य पदक जीता। सब जूनियर बालिका व्यक्तिगत पूमसे में दिल्ली की नायशा शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश की वर्णिका कपूर को रजत एवं उत्तर प्रदेश की ही आरवी सिंह व समृद्धि आर्या ने कांस्य पदक जीता। कैडेट बालिका व्यक्तिगत पूमसे में अभव्या तिवारी ने स्वर्ण, आर्शी सिंह ने रजत, अंशिका खोखर व कौशिकी सिंह यादव (सभी उत्तर प्रदेश) ने कांस्य पदक जीते।

कैडेट बालक व्यक्तिगत पूमसे में आंध्र प्रदेश के जी.करुण्या संदीप ने स्वर्ण, दिल्ली के रोहन ने रजत एवं उत्तर प्रदेश के दक्ष प्रताप सिंह व अनिरूद्ध शुक्ला ने कांस्य पदक जीते। सब जूनियर बालक अंडर-25 किग्रा में अमन पाल ने स्वर्ण, अंश शर्मा ने रजत एवं अंश वर्मा व निखिल सोनी ने कांस्य (सभी उत्तर प्रदेश) पदक जीते।

कैडेट बालक अंडर-148 सेमी. में उत्तर प्रदेश के अंकुश कुमार ने स्वर्ण, दिल्ली के रोहन ने रजत, उत्त्तर प्रदेश के रूद्र प्रताप व हरियाणा के पंकज ने कांस्य पदक जीता। कैडेट बालिका अंडर-156 सेमी. में हरियाणा की तनु ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश की आकांक्षा कुशवाहा ने रजत एवं उत्तर प्रदेश की पूर्णिमा मौर्या व नंदिनी ने कांस्य पदक जीते।

Next Post

खो खो विश्वकप के फाइनल में होगी भारत और नेपाल में भिड़ंत

Sun Jan 19 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) अपने पारंपरिक खेल खो खो का सरताज बनने के लिये भारत की महिलाओं को अब सिर्फ एक रात और एक जीत का इंतजार है। शनिवार शाम खेले गये सेमीफाइनल में भारतीय महिला खो खो टीम ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 66-16 से धूल चटा दी। […]

You May Like