खो खो विश्वकप के फाइनल में होगी भारत और नेपाल में भिड़ंत

नई दिल्ली, (वार्ता) अपने पारंपरिक खेल खो खो का सरताज बनने के लिये भारत की महिलाओं को अब सिर्फ एक रात और एक जीत का इंतजार है। शनिवार शाम खेले गये सेमीफाइनल में भारतीय महिला खो खो टीम ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 66-16 से धूल चटा दी।

रविवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भारत की भिड़ंत पड़ोसी देश नेपाल से होगी जिसने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में युगांडा को 89-18 से हराया था।

नीली जर्सी में भारतीय महिलाओं ने चैथरा बी के ड्रीम रन के साथ शानदार शुरुआत की। चैथरा ने दक्षिण अफ्रीका की सिनेथेम्बा मोसिया द्वारा बाहर किए जाने से पहले अकेले ही पांच अंक बटोर लिये थे।

टर्न 2 में भारतीय महिलाओं ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को कई बैचों में आउट किया और महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए और इस टर्न के अंत में 33-10 से मुकाबला भारतीय महिलाओं के पक्ष में था। ड्रीम रन टर्न 3 के अंत में वैष्णवी पोवार, नसरीन शेख और भीलरदेवी ने पांच मिनट तक अच्छा खेल दिखाया। टर्न 4 में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के लिए सबसे लंबा बैच सिर्फ एक मिनट और 45 सेकंड तक चला, जिससे भारतीयों ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। नसरीन शेख और रेशमा राठौड़ ने टीम को जीत दिलाई और अंतिम स्कोर 66-16 रहा।

Next Post

मास्टर प्लान सड़कों की समीक्षा बैठक ली आयुक्त ने 8 सड़कों का एक हफ्ते में होगा शुरू

Sun Jan 19 , 2025
इंदौर:शहर में मास्टर प्लान के तहत 23 सड़कों को बनाने का काम प्रस्तावित है। वर्तमान में बिचोली हप्सी से भूरी टेकरी होते हुए नायता मुंडला तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है। शेष 22 सड़कों में से पहले चरण में 8 सड़कों का काम इसी सप्ताह से शुरू किया […]

You May Like