5 साल बाद एक हुए पति-पत्नी लोक अदालत में निपटा मामला 

जबलपुर। पति पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। दोनों के बीच गलतफहमी हो जाए तो रिश्ता टूटते देर नहीं लगती। ऐसे ही गलतफहमी का शिकार पति गोंदिया निवासी और जबलपुर निवासी पत्नी में हो गई, जो पिछले पांच सालों से अलग रह थे। साथ रहने का मामला कुटुंब न्यायालय में लंबित था। जिसका निराकरण आज 13 सितंबर को लोक अदालत में किया गया।

तृतीय अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय मुकेश कुमार दांगी ने दोनों पक्षों को समझाइश और साथ रहने कहा, श्री दांगी की समझाने के बाद दोनों पति-पत्नी ने पुराने गिले शिकवे भुला कर एक होने का फैसला लिया, जज साहब के सामने दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई और हमेशा साथ रहने का वादा किया। दोनों अपने घर चले गए। मामले में खास बात यह रही की जज साहब ने स्वयं दोनों को मिठाई खाने कुछ राशि भी प्रदान की। मामले की पैरवी एडवोकेट अभिषेक सोनी, डॉली सोनी ने की।

Next Post

अवैध होर्डिंग के खिलाफ करें कार्यवाही, पानी की टंकियों के निर्माण में समझौता बर्दाश्त नहीं: निगमायुक्त

Sat Sep 13 , 2025
जबलपुर। शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स को चिन्हित कर जानकारी प्रस्तुत करें। उच्च स्तरीय पानी की टंकियों के निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सी.एम. हैल्पलाइन के प्रकरणों पर संतुष्टि के साथ 100 प्रतिशत हर हाल में निराकरण किया जाए। नगर निगम की आय […]

You May Like