
जबलपुर। शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स को चिन्हित कर जानकारी प्रस्तुत करें। उच्च स्तरीय पानी की टंकियों के निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सी.एम. हैल्पलाइन के प्रकरणों पर संतुष्टि के साथ 100 प्रतिशत हर हाल में निराकरण किया जाए। नगर निगम की आय बढ़ाने अपना सहयोग प्रदान करें। आमजन की सुरक्षा के लिए शहर के जर्जर भवनों का पता करके उसे ढहाया जाए।
ये सारी बातें नवागत निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने शनिवार को नगर निगम के सभी विभागों के विभागीय प्रमुखों के साथ ली गई बैठक में कहीं। इस दौरान श्री अहिरवार ने निगमायुक्त ने सभी विभागों में प्रचलित और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की और सभी अधिकारियों को परियोजनाओं पर फोकस करते हुए तेज गति से प्रगति लाने दिये निर्देश दिए।
डुमना नेचर पार्क से भी आय अर्जित करें: निगमायुक्त
सभी विभागों के प्रमुखों के साथ स्मार्ट सिटी कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त ने डुमना नेचर पार्क से भी आय अर्जित करने के उपाय करने उद्यान अधिकारी को निर्देश भी दिए और साथ ही शहर में सीवरेज कार्यों की भी प्रगति देखकर निगमायुक्त ने हाउस होल्ड कनेक्शन पर विशेष फोकस करने और गुणवत्ता के साथ रिस्टोरेशन का कार्य कराने अधिकारियों को निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में सीवर, पेयजल, प्रकाश, स्वास्थ्य, उद्यान, पी.एम.आवास योजना, लोककर्म, एन.यू.एल.एम., स्थापना के साथ-साथ होर्डिंग विभाग की समीक्षा की गई और बैठक में सभी अधिकारियों को निगम की आय में वृद्धि करने के संबंध में कार्य करने ,सोचने और समझने और ठोस उपाय करने के सख्त निर्देश दिये। बैठक में समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, अधीक्षण यंत्री, सहा. आयुक्त एवं विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे ।
