
ग्वालियर। बंगाली सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा 33वाँ दुर्गा पूजा समारोह इस वर्ष 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मानस भवन में भव्य रूप से मनाया जाएगा। मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण हेतु विशेष रूप से कोलकाता से शिल्पकार आमंत्रित किए गए हैं। प्रतिदिन होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी एसोसिएशन की कल्चरल सेक्रेटरी श्रीमती रैना बनर्जी तथा डॉ. उन्मुख दत्ता के नेतृत्व में जोरों पर चल रही है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “आगमनी नृत्य नाटक” होगा, जिसका निर्देशन प्रवीर मित्रा कर रहे हैं। इसमें सुप्रसिद्ध कलाकार विवास डे, बनानी डे, रजनी मित्रा, इशानी बनर्जी तथा बुली सरकार प्रतिदिन रिहर्सल में भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही समाज के युवा इशानी बनर्जी, अनुष्का सरकार, आनंदिता मित्रा, जॉय चटर्जी, अभिषेक बिस्वास एवं आरनिशा सरकार पंडाल की सजावट एवं सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। पूजा की संपूर्ण तैयारियों की समीक्षा बी.एस.सी.ए. अध्यक्ष तपन दास, महासचिव मृणाल राय, उपाध्यक्ष संजय मजूमदार,जॉय बनर्जी रूपेंद्र सरकार, रंजीत बिस्वास एवं अन्य समिति सदस्यों द्वारा की गई।
