इंदौर: ई-चालान बनाने के लिए शहर भर के चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरा और उनके लिए लोहे के भारी भरकम एंगल और ट्रैफिक सिग्नल अब बदहाली में हैं. कई चौराहों के सीसीटीवी कैमरे खराब हो चुके हैं. इतना ही नहीं इनके रखरखाव के अभाव के चलते भारी भरकम लोहे की एंगल है, वे भी क्षतिग्रस्त होकर सड़कों की तरफ झुक गए है.
इससे बड़ा हादसा हो सकता है. वही सिग्नल के पोल की बात की जाए तो यह भी खस्ता हाल में टूट रहे हैं. शहर भर का चक्कर लगाने पर कई स्थान के कई मामले दिखे हैं. फिलहाल तस्वीर में छावनी चौराहा पर सीसीटीवी कैमरे का लोहे का एंगल और कोठारी मार्केट राम प्याऊ सिग्नल पर लगे तीन बत्ती पोल की है.
इनका कहना है
विभाग के पास रखरखाव का समय ही नहीं है या कहो कि लापरवाही बहुत है. अगर ऐसा ही रहा तो स्मार्ट सिटी का रखरखाव कैसे होगा? कहीं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भी प्रभावित न हो जाए.
साबिर खान
सरकारी संपत्ति का नुकसान यानी आम जनता के पैसा बर्बाद. ऐसे वस्तु की गुणवत्ता की जांच की जाए और कार्रवाई करना चाहिए. इससे भ्रष्टाचार खत्म होगा. साथ ही इस नुकसान का रखरखाव करने वाला विभाग भी जिम्मेदार है.
अचल सक्सेना
सिग्नल के नए पोल लग चुके हैं और पुराने पॉल को हटाने की आज तक सुध नहीं ली. जबकि नगर निगम सड़क पर फिजूल अटाले पर चालानी कार्रवाई करता है इस पर क्यों नहीं.
गौरव पटेल
