महिला की उपचार के दौरान मौत परेशान होकर पिया था कीटनाशक पदार्थ

भोपाल। तलैया इलाके में एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. महिला ने कीटनाशक पदार्थ पीकर जान देने की कोशिश करीब 15 दिन पहले की थी. लंबे उपचार के बाद महिला की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक पूजा गढ़गे (30) रेत घाट में अपने पति के साथ रहती थी. साल 2013 में पूजा ने लव मैरिज की थी. पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि पूजा का पति पिछले कुछ सालों से एक दूसरी महिला के साथ भी प्रेम प्रसंग में है. पूजा का पति कई महीनों से उससे अलग भी रहता था. इसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान थी. 26 जून को पूजा ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ पी लिया. परिजनों ने उसकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में लंबे उपचार के बाद महिला की मौत हो गई. तलैया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

अशोका गार्डन में एटीएम से छेड़छाड़ कर 36 हजार पार, बिना अलार्म बजे वारदात को दिया अंजाम

Sat Jul 11 , 2026
भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में एक बैंक के एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर अज्ञात बदमाशों ने नकद रुपए निकाले. बैंक के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक पंजाबी बाग इलाके में एक बैंक के एटीएम मशीन छेड़छाड़ कर अज्ञात […]

You May Like