
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत इमलई में बदमाश ने एक युवक की हत्या करने के इरादे से उस पर तलवार से हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि कपिल उर्फ शुभम पटैल 30 वर्ष निवासी इमलई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पंडा चौधरी ने तलवार से विनय उर्फ मोनू पटैल को जान से मारने की नियत से सिर में तलवार मार दिया, विनय पटैल के सिर एवं चेहरे में चोट आयी है।
