
जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र में सुपरवाईजर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पर्ल डेविड उर्फ पाल अन्ना शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, उसने पैसे देने से मना किया उसी समय प्रताप कुमार रौसैया, जोन डेविड एवं डेनी सुमन मौके पर वहां पहॅुचे और बोले डेविड अन्ना तू अकारण ही राजा को गाली गलौज क्यों दे रहा है, उसी बीच अपनी जेब से धारदार चीज निकालकर उसके दाहिने जांघ, हाथ, सिर में चोट पहॅुचा दी।
