उमंग सिंघार ने कहा : ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने कदम उठाएं

ग्वालियर। ग्वालियर प्रवास पर आए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री और राज्यपाल से संबंधित प्रावधानों को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल कराने की संभावनाओं पर विचार करने की मांग की है। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम कब उठेंगे?
उन्होंने कहा कि सीएम मोहन यादव से लाड़ली बहनें पूछ रही* हैं कि 1500 देकर महंगाई की मार क्यों मार रहे हो, आखिर कब और कैसे इन बहनों को महंगाई से राहत मिलेगी। रोज़मर्रा की ज़रूरतों का खर्च लगातार जेब पर भारी पड़ रहा है? मुख्यमंत्री को लाड़ली बहनों के सवालों के जवाब देना चाहिए। मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। कांग्रेस प्रदेश में जन-जागरण अभियान चलाएगी। जनजातीय गौरव दिवस भाषणों से नहीं आदिवासियों के कल्याण से बनेगा। उन्होंने कहा है राहुल गांधी के सवालों का भाजपा सामना नहीं कर पायेगी।

Next Post

राजस्व विभाग ने तहसीलदार चितरंगी को किया सम्मानित

Tue Nov 17 , 2026
सिंगरौली । मुख्यमंत्री स्वामित्व रजिस्ट्री योजना 2026 के सफल क्रियान्वयन एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए चितरंगी तहसील को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल हुई है। म.प्र. शासन के राजस्व विभाग की ओर से तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनिका को उल्लेखनीय कार्य एवं उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित […]

You May Like