पर्यावरण को सुरक्षित रखने लोहड़ी गौकाष्ट से जला कर मनाई
ग्वालियर: सोमवार को पंजाबी समाज का मुख्य पर्व लोहड़ी धूमधाम और हर्षो उल्लास मनाया गया। पंजाबी बाहुल्य क्षेत्र हनुमान नगर आदर्श कॉलोनी, रामबाग कॉलोनी, अलिज़ाबाग, साकेत बिहार, बसंत विहार, विवेक विहार ,चेतकपुरी, माधव नगर, श्री राम कॉलोनी, हरिशंकर पुरम, सेवा नगर, रतन कॉलोनी, सिटी सेंटर में गौकाषट से लोहड़ी को सजाकर विधिवत पूजा अर्चना कर लोहड़ी मैं कपूर से अग्नि प्रज्वलित की गई और उसमें रेवड़ी, फूल्ले, मूंगफली डालकर अपने घर परिवार समाज एवं देश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
मुल्तान सभा ने लोहड़ी पर्व मुल्तान भवन जयेंद्र गंज में समाज एवं पंजाबी परिषद चंबल संभाग के साथ मनाया जिसमें पंजाबी परिषद चंबल संभाग के कन्हैयालाल आनंद अशोक सहगल विनोद सूरी उपस्थित हुए जिनका मुल्तान सभा के संरक्षक डॉक्टर प्रेम अरोड़ा, हरीश अमरपुरी, गुलशन गोगिया, बी डी पोपली श्याम सुंदर अरोड़ा अध्यक्ष हरीश नागपाल एवं सचिव गिरीश सतीजा आदि ने स्वागत किया। सभी सदस्यों ने परिवार सहित नाच गाकर गिद्दा गाकर लोहड़ी की खुशियां मनाई।
आज भी कार्यक्रम
14 जनवरी मंगलवार को हजारा बिरादरी अपने हजार सुंदर भवन जनकगंज में लोहड़ी उत्सव मनाएगी। हजारा बिरादरी के अध्यक्ष त्रिलोक बोरा सचिव अरविंद धवन वीरेंद्र आनंद ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी दुष्यंत साहनी होंगे।
